Homeप्रदेशतिलक समारोह में जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, आधा दर्जन...

तिलक समारोह में जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

सिमरी: थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपुरा गांव के समीप सोनरा के बर के पास तेज रफ्तार दो स्कार्पियो की टक्कर में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार बड़काराजपुर निवासी श्रीराम यादव की लड़की का तिलक यूपी के शेरपुर जा रहा था। रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे तेज रफ्तार दो स्कॉर्पियो टक्कर खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गया। (इस चैनल को Subscribe जरूर करें: https://youtu.be/FVW3bLS3YoI)

घटना की जानकारी के बाद तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य में लग गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया। जिसमें एक 13 बर्षीय किशोर अंश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बड़का राजपुर से शेरपुर श्रीराम यादव की लड़की का तिलक जा रहा था। इसी बीच नगरपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अगले स्कार्पियो को पिछे से टक्कर मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य सात घायल हुए। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव, विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता दयानंद यादव, जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता हृदयानंद यादव, रौशन यादव, प्रकाश यादव घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks