बक्सर: जिले में शुक्रवार को लोजपा (रा.) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें जमुई सांसद अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही एनडीए के सभी घटक दल विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सभी 243 सीटो जीत दर्ज करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति मे आना चाहिए
बिहार की राजनीति मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को आना चाहिए। इस समय सकारात्मक सोच वाले युवाओं की जरूरत है। अगर वह राजनीति में आते है तो लोजपा में उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें कभी मौका देने वाली नही है। जब भी बिहार की जनता ने उनके परिवार को मौका दिया है। वे सिर्फ संपत्ति अर्जित करने मे ही रह गए। इस बार एनडीए की जीत पक्की है।