Homeक्राइम50 लाख के सोने के साथ पकड़े गए दो तस्कर, पुलिस कर...

50 लाख के सोने के साथ पकड़े गए दो तस्कर, पुलिस कर रही पूछताछ

बक्सर : जिले के औद्योगिक थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 800 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अबतक की जानकारी के अनुसार सोने का बिस्किट पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा था तभी, वाहन जांच के दौरान दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सोने का मूल्य 50 लाख से अधिक बताया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गोल्ड के साथ पकड़ा गया कर्मी सरकारी कर्मचारी है।

पुलिस कर रही पूछताछ : पूछने पर बक्सर एसडीपीओ धीरज कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि 800 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ स्कार्पियो सवार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास इसके खरीद बिक्री से सम्बंधित कोई भी कागजात नहीं हैं। गिरफ्तार तस्करों से औद्योगिक थाने में पूछताछ की जा रही है।

50 लाख आंकी जा रही कीमत : बताते चले कि 800 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया कर्मी के पास कोई भी खरीद विक्री से सम्बंधित कागजात नहीं है। ऐसे में पुलिस यह पता करने की कोशिश में लगी है कि 50 लाख से अधिक कीमत के गोल्ड ले जाने के पीछे का मकसद क्या है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks