Homeक्राइमसौतेली मां ने आठ वर्षीय मासूम की ली जान, अधजले शव को...

सौतेली मां ने आठ वर्षीय मासूम की ली जान, अधजले शव को बक्से में छिपाया

डुमरांव: इंसानियत को कलंकित कर देने वाली एक घटना जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत नया भोजपुर गांव से सामने आई है। जंहा एक सौतेली माँ ने 8 बर्षीय मासूम की हत्या कर पहले उसके शव को जलाने का प्रयास किया, जब सफल नही हुई तो अधजले शव को बोर में लपेटकर बक्सा में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ आम जनमानस भी दंग रह गया।

सौतेली मां ने किया रिश्ते को कलंकित: घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर ओपी के स्थानीय गांव निवासी पप्पू गोंड़ की 8 बर्षीय मासूम बेटी, कुछ दिनों से लापता थी। हैरानी की बात है कि किसी ने इसकी शिकायत न तो पुलिस से की थी औऱ न ही रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी थी। शनिवार को मृतक की दादी ने जब किसी कारण घर का बक्सा खोला तो बोरे में लपेटे 8 वर्षीय मासूम बच्ची का अधजली शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। शव से उठ रहे दुर्गन्ध, एवं रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब उस घर मे पहुँचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को अपने आंखों पर भरोसा ही नही हो रहा था कि सौतेली कलयुगी मॉ अपने ही बच्ची का बर्बरता पूर्ण हत्या कर देगी। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी.तो पुलिस भी दंग रह गई।

क्या कहते हैं अधिकारी: घटना की जानकारी देते हुए नया भोजपुर ओपी के एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि, नया भोजपुर गांव के रहने वाले पप्पू गोंड़, की 8 बर्षीय बेटी आँचल कुमारी की अधजला शव पुलिस ने उसके घर से ही बरामद की है। हत्या कर शव को जलाकर बोरे में रख साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया गया है। इस हत्या का आरोप सौतेली माँ सीमा गोंड़ पर लगा है। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी देर रात घटना स्थल पर पहुँचकर, सैम्पल एकत्रित की है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा एवं दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks