Homeक्राइममुंडेश्वरी धाम जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौंदा, मौत

मुंडेश्वरी धाम जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने महिला को रौंदा, मौत

अनियंत्रित हुई बोलेरो ने रविवार की सुबह अधेड़ महिला को कुचल दिया। यह दुर्घटना औद्योगिक थाना के अहिरौली मोड़ के समीप हुई। मृत महिला की पहचान चिलहरी गांव निवासी जनार्दन ओझा की पत्नी के रूप में हुआ है। वह पैदल ही पूजा करने जा रहीं थी। तभी यह दुर्घटना हो गई। जिस बोलेरो के कारण ऐसा हुआ है। उसमें नियाजीपुर के लोग सवार थे। वे मुंडेश्वरी जा रहे थे। अहिरौली मोड के समीप चालक का संतुलन खराब हुआ। उसने महिला को टक्कर मारी, सड़क किनारे खड़े भरत प्रसाद गुप्ता के ठेले को टक्कर मारी। इसके बाद खड़े ट्रक से जा टकराया। हालांकि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन, चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे पास के ही शिवरात्रि अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks