Homeप्रदेशमहिला मंडल कारा में हुआ बंदी दरबार का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी...

महिला मंडल कारा में हुआ बंदी दरबार का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

महिला मंडल कारा में 26 मार्च 2025 को बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की उपस्थिति रही. यह कार्यक्रम महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएँ, बिहार, पटना के निर्देशानुसार और बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 262 के तहत संपन्न हुआ. इस दौरान महिला बंदियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके निवारण हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए.

बंदी दरबार के दौरान महिला मंडल कारा की कुछ बंदियों ने अपने और अपने बच्चों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग की. उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया. इस पर जिला पदाधिकारी ने असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि महिला मंडल कारा में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन कर बंदियों की स्वास्थ्य जांच करवाई जाए.

इस कार्यक्रम में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण बक्सर, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी बक्सर और वृत्ताधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर के अधीक्षक उपस्थित रहे.इस बंदी दरबार के आयोजन से महिला बंदियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ और प्रशासन ने उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks