Homeक्राइमरोहतास का वांटेड अपराधी बक्सर से गिरफ्तार

रोहतास का वांटेड अपराधी बक्सर से गिरफ्तार

डुमरांव: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल बक्सर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर उमाकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है।

रोहतास का वांटेड था: आपको बता दें कि उमाकांत दुबे रोहतास का एक वांटेड अपराधी है। जिसकी तलाश रोहतास जिले की पुलिस लंबे समय से कर रही थी। पुलिस ने बताया कि उमाकांत दुबे कड़सर गांव का निवासी है। गुप्त सूचना मिली थी कि वह इन दिनों अपने गांव कड़सर आया हुवा था। जिसके उपरांत बक्सर पुलिस द्वारा उमाकांत दुबे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि उसके खिलाफ दावथ थाना में पूर्व से लूट का मामला दर्ज है। वहीं सोनवर्षा ओपी में भी दो मामले पूर्व से दर्ज हैं। बता दें कि उमाकांत दुबे रोहतास जिले का वांटेड अपराधी है, ऐसे में बक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद जरूरी प्रकिया पुरा करते हुए उमाकांत दुबे को रोहतास पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद रोहतास जिले कि पुलिस उसे अपने साथ वापस रोहतास ले गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Enable Notifications OK No thanks